फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: पिछले सत्र में आई तेज गिरावट के बाद आज बढ़ी सोने की कीमत, चांदी में भी उछाल

Tue, 10 Nov 2020 10:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमत में उछाल आया। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा करीब एक फीसदी बढ़कर 50,219 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा दो फीसदी उछलकर 62116 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, भारतीय बाजारों में सोना 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला था, जबकि चांदी 4,600 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों की बात करें, तो पिछले सत्र में पांच फीसदी गिरने के बाद आज सोने की कीमत में उछाल आया। सोना हाजिर 0.5 फीसदी बढ़कर 1,871.81 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सत्र में, कीमती धातुएं 1,849.93 पर था, जो 28 सितंबर के बाद का सबसे निचला स्तर है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी आज 0.1 फीसदी बढ़कर 24.10 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 868.30 डॉलर पर बंद हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि अधिक अमेरिकी प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद से सोने को निचले स्तर पर समर्थन मिला। इसके साथ ही कोरोना वायरस के मामलों और अमेरिकी चुनाव के परिणामों से भी सोने की कीमत प्रभावित हुई। 
विज्ञापन


दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार को 0.83 फीसदी गिरकर 1,249.79 टन रही।

भारत में बढ़ते इक्विटी बाजार के बावजूद अक्तूबर में गोल्ड ईटीएफ में वृद्धि जारी रही। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, महीने के दौरान गोल्ड ईटीएफ ने 384 करोड़ की शुद्ध आमदनी देखी, जिससे कुल संपत्ति 13,969 करोड़ पर पहुंच गई। सोने की कीमत गिरने से इस सप्ताह धनतेरस और दिवाली के चलते भारत में आभूषणों की मांग बढ़ सकती है।

त्योहारों से पहले सरकार सस्ते में बेच रही है सोना
धनतेरस और दिवाली के समय सोने की खरीद को काफी शुभ माना जाता है। इस बीच सरकार ने आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की आठवीं सीरीज सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दी है। इस बॉन्ड में 13 नवंबर तक निवेश किया जा सकता है। इस गोल्ड बॉन्ड के लिए सोने की कीमत 5,177 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। वहीं अगर गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें