फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: अमेरिका के जवाबी टैरिफ के एलान से पहले शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

Wed, 02 Apr 2025 09:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीते दिन यानी मंगलवार को बीएसई बेंचमार्क 1,390.41 अंक या 1.80 फीसदी गिरकर 76,024.51 अंक पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 353.65 अंक या 1.50 प्रतिशत गिरकर 23,165.70 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं आज का हाल...
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ के एलान से पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 256.82 अंक बढ़कर 76,281.33 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 84.9 अंक चढ़कर 23,250.60 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरकर 85.73 डॉलर पर आ गया।

विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी की वजह से शेयर बाजार में तेजी देखी गई। खरीदारी के कारण ही पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों में उछाल आया। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 256.82 अंक बढ़कर 76,281.33 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 84.9 अंक चढ़कर 23,250.60 अंक पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- ट्रंप लागू करेंगे जवाबी टैरिफ: भारत के किन उद्योगों पर पड़ेगा असर और कौन से देश निशाने पर, क्या तैयारियां?
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स श्रेणी में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, जोमैटो और अदाणी पोर्ट्स फायदे में रहे। नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स पिछड़ गए।
विज्ञापन


एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल और टोक्यो में गिरावट देखी गई। अमेरिकी बाजार मंगलवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,901.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,322.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें