फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; उछलकर लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला

Thu, 17 Jul 2025 09:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 63.57 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 82,634.48 पर बंद हुआ था। निफ्टी 16.25 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 25,212.05 पर बंद हुआ था। अब जानते हैं आज का हाल...
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को मजबूती के साथ शुरुआत की, लेकिन बाद में बिकवाली का दबाव देखा गया। निवेशक अभी भी इंतजार के रुख के साथ संयम बरत रहे हैं। वे हालात पर नजर रखे हुए हैं, क्योंकि अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता के अनुकूल परिणाम आने की उम्मीद है।  विदेशी पूंजी की ताजा निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, क्योंकि उन्होंने बाजार से दूर रहना ही बेहतर समझा। 

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 119.05 अंक चढ़कर 82,753.53 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 18.7 अंक बढ़कर 25,230.75 पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में बीएसई बेंचमार्क 71.51 अंक गिरकर 82,554.47 पर और निफ्टी 30.30 अंक गिरकर 25,182.55 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स फायदे में दिखीं। ऐसे ही आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स पिछड़ती नजर आई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,858.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन


एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी कमजोर दिखा। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत बढ़कर 68.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें