एमएसएमई, एनबीएफसी, डिस्कॉम, रियल एस्टेट, टैक्स, पीएफ खाताधारक, आदि के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई एलान किए। सरकार ने आर्थिक पैकेज के पहले चरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लेकिन इस पैकेज का आज बाजार स्वागत करता नहीं दिख रहा है। शेयर बाजार ठंडा रिस्पांस दे रहा है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 627.55 अंक नीचे 31381.06 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.94 फीसदी की गिरावट के साथ 182.15 अंक नीचे 9201.40 के स्तर पर खुला।
इन कंपनियों के शेयर गिरावट पर खुले
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट गिरावट पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 542.28 अंक यानी 1.69 फीसदी की गिरावट के बाद 31466.33 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 169.60 अंक यानी 1.81 फीसदी की गिरावट के बाद 9213.95 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार उछाल के साथ हुई थी। सेंसेक्स 3.48 फीसदी की बढ़त के साथ 1093.17 अंक ऊपर 32464.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 3.43 फीसदी के उछाल के साथ 315.85 अंक ऊपर 9512.40 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.07 बजे सेंसेक्स 710.49 अंक बढ़कर 32081.61 के स्तर पर पहुंच चुका था। जबकि निफ्टी 225.65 अंक ऊपर 9422.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 637.49 अंक यानी 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 32008.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 187 अंक यानी 2.03 फीसदी की उछाल के साथ 9383.55 के स्तर पर बंद हुआ था।