सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.96 अंकों की बढ़त के बाद 41,463.22 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के बाद 12,216.35 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यूपीएल, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, टाटा स्टील, टाइटन, ग्रासिम, सिप्ला, वेदांता लिमिटेड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, रिलायंस, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, जी लिमिटेड, यस बैंक, पावर ग्रिड और विप्रो के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी और मेटल हरे निशान पर खुले। वहीं आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 82.54 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के बाद 41,543.80 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 2.70 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के बाद 12,211.85 के स्तर पर था।
71.27 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया सपाट स्तर पर 71.27 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.27 के स्तर पर ही बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 3.24 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के बाद 41,645.90 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 11.75 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के बाद 12,251 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को 41,461.26 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 181.40 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 41,461.26 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.75 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 12,212 के स्तर पर बंद हुआ था।