फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 660 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 195 अंक नीचे हुआ बंद

Tue, 14 Jul 2020 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में बिकवाली और देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 660.63 अंक नीचे 36033.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.81 फीसदी नीचे 195.35 अंकों की गिरावट के साथ 10607.35 के स्तर पर बंद हुआ। आज बीएसई का बाजार पूंजीकरण 142 लाख करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज भारती एयरटेल, डॉक्टर रेड्डी और टाइचन के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिन्सर्व, मारुति, हिंडाल्को, एसबीआई और पावर ग्रिड के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, बैंक, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।
विज्ञापन


लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 235.18 अंक यानी 0.64 फीसदी नीचे 36458.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.72 फीसदी यानी 77.65 अंकों की गिरावट के साथ 10725.05 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 99.36 अंक ऊपर 36693.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.44 फीसदी ऊपर 47.15 अंकों के उछाल के साथ 10815.20 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें