फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को शेयर बाजार में दिखा मंगल, 748 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 11100 के पार

Tue, 04 Aug 2020 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

आज भरतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक शुरू हुई। ये बैठक तीन दिनों तक चलेगी और इसके फैसलों की घोषणा गुरुवार को होने की संभावना है। इस बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ 748.31 अंक ऊपर 37687.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.94 फीसदी ऊपर 211.25 अंकों की तेजी के साथ 11102.85 के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही विदेशी कोषों के प्रवाह तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी आई। इससे पहले पिछले चार कारोबारी दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही थी। 

विज्ञापन


रुपया तीन पैसे टूटा
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद आज अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 75.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजारों में तेजी की वजह से हालांकि, रुपये में शुरुआती गिरावट की कुछ भरपाई हो सकी। शुरुआती कारोबार में रुपया 75.13 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। बाद में रुपये की आरंभिक हानि कुछ कम हुई और अंत में यह तीन पैसे की गिरावट के साथ 75.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, जी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी, हीरो मोटोकॉर्प, डॉक्टर रेड्डी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बीपीसीएल, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, गेल, ग्रासिम, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सबी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, बैंक, मीडिया, एफएमसीजी और रियल्टी शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 241.91 अंक यानी 0.65 फीसदी ऊपर 37181.51 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.65 फीसदी यानी 70.95 अंकों की बढ़त के साथ 10962.55 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ 667.29 अंक नीचे 36939.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.57 फीसदी नीचे 173.60 अंकों की गिरावट के साथ 10899.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें