फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: जीएसटी सुधारों के एलान के बाद शेयर बाजार गुलजार; सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी में भी तेजी

Thu, 04 Sep 2025 09:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सरकार की ओर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को तर्कसंगत बनाने के कदम ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया। इस वजह से भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौटी। इस सकारात्मक रुख ने दिवाली से पहले मजबूत तेजी की उम्मीद जगाई और प्रमुख सूचकांकों में तेजी से बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन
शेयर बाजारु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बीते दिन यानी 3 सितंबर की देर रात वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर की गई घोषणाओं से गुरुवार को बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांकों में जबरदस्त उछाल आया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 888.96 अंक उछलकर 81,456.67 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 265.7 अंक बढ़कर 24,980.75 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 87.85 पर खुला। जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि ऐतिहासिक जीएसटी सुधार उम्मीद से बेहतर रहा है। इससे कई क्षेत्रों को लाभ हुआ है।

विज्ञापन


रोटी या पराठा से लेकर हेयर ऑयल, आइसक्रीम और टीवी तक आम इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतें कम होंगी, जबकि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर कर का बोझ शून्य हो जाएगा। बुधवार को जीएसटी परिषद की ओर से जीएसटी व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन को मंजूरी दिए जाने के बाद जीएसटी परिषद ने स्लैब को 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दी। यह 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी होंगे।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 7.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट भी फायदे में रहे। हालांकि, इटरनल, टाटा स्टील, एनटीपीसी और एचसीएल टेक पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,666.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,495.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'ऐतिहासिक जीएसटी सुधार उम्मीद से बेहतर रहा है। इससे कई क्षेत्रों को लाभ हुआ है। इसका अंतिम लाभार्थी भारतीय उपभोक्ता है, जिसे कम कीमतों का लाभ मिलेगा। पहले से ही विकास की गति पकड़ रही अर्थव्यवस्था में उपभोग को मिलने वाला संभावित बढ़ावा बढ़ेगा और सकारात्मक रूप से आश्चर्यचकित कर सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती उत्साह के बाद टैरिफ संबंधी मुद्दे बाजार को परेशान करते रहेंगे।
विज्ञापन


एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग कमजोर रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत गिरकर 67.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीते दिन का हाल
इससे पहले बीते दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 409.83 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 80,567.71 पर और निफ्टी 135.45 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 24,715.05 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें