फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: जोरदार गिरावट के बाद आज हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

Tue, 05 May 2020 02:23 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जोरदार गिरावट के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 1.36 फीसदी की तेजी के साथ 432.03 अंक ऊपर 32147.38 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 137.55 अंक ऊपर 9431.05 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.20 PM -
124.60 अंक (0.39 फीसदी) की तेजी के बाद सेंसेक्स 31839.95 पर और 17.65 अंक (0.19 फीसदी) की तेजी के बाद निफ्टी 9311.15 पर है।
1.27 PM - सेंसेक्स अब भी 32000 के नीचे 31991.89 पर है। इसमें 276.54 अंक की बढ़त आई। वहीं निफ्टी 70.70 अंक ऊपर 9364.20 पर कारोबार कर रहा है।
12.21 PM - शेयर बाजार में थोड़ी बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 109.07 अंक बढ़कर 31824.42 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें, तो यह 36.70 अंकों की तेजी के बाद 9330.20 के स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

11.44 AM - 270.79 अंक (0.85 फीसदी) की तेजी के साथ सेंसेक्स 32000 के नीचे 31986.14 पर और 76.05 अंक (0.82 फीसदी) ऊपर निफ्टी 9369.55 के स्तर पर है।
10.43 AM - बीएसई का सेंसेक्स 311.68 अंक ऊपर 32027.03 और एनएसई का निफ्टी 89.90 अंक ऊपर 9383.40 के स्तर पर है।
9.48 AM - सेंसेक्स 1.41 फीसदी की तेजी के साथ 447.82 अंक ऊपर 32163.17 के स्तर पर है। निफ्टी 1.38 फीसदी यानी 128.35 अंकों की तेजी के साथ 9421.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।



वैश्विक बाजारों में तेजी 
सोमवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए। डाउ जोंस 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 26.07 अंक ऊपर 23,749.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.23 फीसदी बढ़त के साथ 105.77 अंक ऊपर 8,710.72 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.42 फीसदी बढ़त के साथ 12.03 अंक ऊपर 2,842.74 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.33 फीसदी बढ़त के साथ 37.64 अंक ऊपर 2,860.08 पर बंद हुआ। लेकिन फ्रांस, इटली और जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, जी लिमिटेड हिंडालको, जी लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक और मारुति शामिल है। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, फार्मा, रियल्टी, मेटल, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 467.55 अंक यानी 1.47 फीसदी की बढ़त के बाद 32182.90 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 135.90 अंक यानी 1.46 फीसदी की तेजी के बाद 9429.40 के स्तर पर था। 
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर खुला था। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 3.78 फीसदी की गिरावट के साथ 1274.17 अंक नीचे 32443.45 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 4.13 फीसदी की गिरावट के साथ 407.05 अंक नीचे 9452.85 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को जोरदार गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 2002.27 अंक यानी 5.94 फीसदी की गिरावट के साथ 31715.35 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 566.40 अंक यानी 5.74 फीसदी की गिरावट के साथ 9293.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें