फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी में दिखी तेजी

Wed, 14 May 2025 09:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीते दिन सेंसेक्स 1,281.68 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 81,148.22 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 346.35 अंक या 1.39 फीसदी गिरकर 24,578.35 अंक पर बंद हुआ था। अब जानते हैं आज का हाल
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को पिछले कारोबारी सत्र की नकरात्मकता से उबरते हुए हरे निशान पर खुला। बीते दिन की गिरावट से उबरते हुए शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में हरियाली दिखाते हुए सेंसेक्स 281.43 अंक चढ़कर 81,429.65 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 96.65 अंक चढ़कर 24,675 अंक पर पहुंच गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे बढ़कर 85.05 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


बाजार में उछाल की वजह क्या?
शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया, क्योंकि अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति लगभग छह साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर आ गई। इससे रिजर्व बैंक के लिए जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में दरों में कटौती की पर्याप्त गुंजाइश बन गई। इसके अलावा अप्रैल में अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों में गिरावट ने इक्विटी बाजारों में सकारात्मक रुझान को और बढ़ाया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 476.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 
 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन



किसे फायदा, किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, इटरनल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। दूरसंचार ऑपरेटर भारती एयरटेल ने मार्च 2025 की तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में लगभग पांच गुना वृद्धि दर्ज की। इसकी मुख्य वजह टैरिफ वृद्धि का प्रभाव और कर लाभों पर एकमुश्त लाभ है। हालांकि, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले और इंडसइंड बैंक पिछड़ते नजर आए। टाटा मोटर्स में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि कंपनी ने मार्च तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में 51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'अप्रैल में सीपीआई मुद्रास्फीति में 3.16 प्रतिशत की तेज गिरावट भारतीय बाजार के लिए एक मजबूत संकेत है। इससे एमपीसी के लिए इस कटौती चक्र में दरों में तीन बार और कटौती करने के लिए पर्याप्त गुंजाइश है। यह सामान्य रूप से बाजार और विशेष रूप से दर संवेदनशील क्षेत्रों के लिए सकारात्मक है।'

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग हरे निशान पर कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स लाल निशान पर था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें