फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: नए साल के पहले दिन और लगातार नौवें हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Fri, 01 Jan 2021 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज नए साल के पहले ही दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 117.65 अंक ऊपर 47868.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.75 अंक (0.26 फीसदी) की बढ़त के साथ 14018.50 के स्तर पर बंद हुआ। यह इनका उच्चतम स्तर है। आज बाजार लगातार नौवें हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। लेकिन विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, टीसीएस, आईटीसी, एम एंड एम और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, पीएसयू बैंक और फाइनेंस सर्विसेज लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, आईटी, प्राइवेट बैंक, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, ऑटो और मेटल हरे निशान पर।

बढ़त पर खुला था बाजार
आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। सेंसेक्स 120.70 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 47,872.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.25 फीसदी (35.30 अंक) ऊपर 14,017.10 के स्तर पर खुला था। 

31 दिसंबर को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
31 दिसंबर 2020 के आखिरी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 5.11 अंक ऊपर 47751.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.20 अंक की बढ़त के साथ 13981.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें