फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: निवेशक सतर्क, मामूली बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Tue, 13 Oct 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

निवेशकों द्वारा मुनाफा काटने से सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में सतर्क रुख दिखा। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स लगातार नौ कारोबारी सत्रों से लाभ दर्ज कर रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 31.71 अंक ऊपर 40625.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.03 फीसदी (3.55 अंक) की बढ़त के साथ 11934.50 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में हालिया सुधार सरकार की ओर से प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद के बीच दर्ज हुआ है। हालांकि, प्रोत्साहन उपायों से निवेशक खुश नहीं हैं। दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले आईटी कंपनियों के शेयरों में लाभ दर्ज हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का बाजार लाभ में रहा। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। हांगकांग के बाजार में अवकाश था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफोसिस, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, रिलायंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं सिप्ला, टाइटन, अडाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, मीडिया, रियल्टी और ऑटो शामिल हैं। 

सपाट स्तर पर खुला था बाजार
सेंसेक्स की शुरुआत आज 60.76 अंक यानी 0.15 फीसदी नीचे 40533.04 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 0.03 फीसदी यानी 3.70 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11934.65 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन लगातार आठवें कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 84.31 अंक ऊपर 40593.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.14 फीसदी (16.75 अंक) की बढ़त के साथ 11930.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें