फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, डॉलर के मुकाबले रुपये में 52 पैसे का उछाल

Mon, 24 Aug 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी से आज दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 364.36 अंक ऊपर 38788.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.83 फीसदी ऊपर 94.85 अंकों की बढ़त के साथ 11466.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपये में 52 पैसे का उछाल
विदेशी कोषों के सतत प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपये में कारोबार का रुख पलट गया और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 52 पैसे के उछाल के साथ 74.32 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। इसके अलावा प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये की तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.91 पर कमजोर खुला। लेकिन बाद में इसमें मजबूती आई तथा कारोबार के दौरान इसमें 74.31 रुपये से 74.91 रुपये के दायरे में घट-बढ़ हुई। कारोबार के अंत में यह 52 पैसे के उछाल के साथ 74.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 410.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 45.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जी लिमिटेड, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक., भारती एयरटेल, बजाज फिन्सर्व, मारुति और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं पावर ग्रिड, एम एंड एम, अडाणी पोर्ट्स, हिंडाल्को, ग्रासिम, टेक महिंद्रा, सिप्ला, टाइटन, नेस्ले इंडिया और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, रियल्टी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, मीडिया, बैंक, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विस, प्राइवेट बैंक, ऑटो और एफएमसीजी शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 188.20 अंक यानी 0.49 फीसदी ऊपर 38622.92 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.36 फीसदी यानी 40.40 अंकों की बढ़त के साथ 11412 के स्तर पर।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 214.33 अंक ऊपर 38434.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.53 फीसदी ऊपर 59.40 अंकों की बढ़त के साथ 11371.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें