फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today : सेंसेक्स में 28.35 अंक की बढ़त के साथ बंद, निफ्टी में भी 36.40 अंक का उछाल

Fri, 16 Apr 2021 05:10 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
शेयर बाजार में तेजी - फोटो : Courtesy: iStock
विज्ञापन

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को बाजार में दिनभर के उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 28.35 की बढ़त के साथ 48,832.03 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 36.40 अंक के लाभ से 14,617.85 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, सनफार्मा, एचसीएल टेक और नेस्ले इंडिया के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टीसीएस, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक दिन में दो लाख से अधिक मामलों का आंकड़ा पार हो गया है। इससे निश्चित रूप से आमदनी की रफ्तार को कायम रख पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के टीकाकरण में तेजी के प्रयासों तथा महाराष्ट्र और दिल्ली में पूरी तरह लॉकडाउन नहीं लगाए जाने की वजह से शेयरों को कुछ राहत मिली है, लेकिन अन्य राज्यों द्वारा व्यापक आर्थिक अंकुश की संभावनाओं से निकट भविष्य में निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। कारोबार के मध्य में यूरोपीय बाजार भी लाभ में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें