मंथली एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर ओपनिंग हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 145 अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 61656 पर खुला। वहीं Bank Nifty 42800 के पार पहुंचकर अपने ऑल टाइम हाई पर ओपन हुआ। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से जारी मिनट्स के बाद बाजार को सकारात्मक संकेत मिले। इस दौरान अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि ब्याज दरों पर फेड का रुख इस बार नरम रहेगा।
ग्लोबल मार्केट में दिखी मजबूती, डाऊ जोंस और एसएंडपी 500 इंडेक्स में बढ़त
डाऊ जोन्स में 95 अंकों (0.28%) की बढ़त दिखी, S&P 500 में 0.59 फीसदी और नैस्डैक में 0.99 फीसदी का उछाल नजर आया। ब्याज दरों पर फेड के नरम रुख की उम्मीद से डॉलर इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा टूटा यह फिसल कर 106 पर पहुंच गया। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी में इस समय 85 अंकों की तेजी है और यह 18350 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 81.72 पर पहुंच गया है।
बिसलेरी इंटरनेशनल के अधिग्रहण से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयर उछले
शीतल पेय ब्रांड थम्स अप, गोल्ड स्पॉट और लिम्का को कोका-कोला को बेचने के लगभग तीन दशक बाद रमेश चौहान बिसलेरी इंटरनेशनल को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) को लगभग ₹6,000-7,000 करोड़ में बेच रहे हैं। इस खबर के बाद टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में 2.68 प्रतिशत यानी 20.65 रुपये की बढ़त आई है। फिलहाल यह 790.80 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
कोयला उत्पादन में 18 फीसदी का इजाफा
अक्टूबर 2022 तक भारत का कुल कोयला उत्पादन 448 मिलियन टन था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान हुए उत्पादन से 18 प्रतिशत अधिक है। कोयला मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी है। कोल इंडिया से कोयला उत्पादन की ग्रोथ भी 17 फीसदी से ज्यादा है। बयान में कहा गया है कि मंत्रालय नवंबर 2022 के अंत तक 30 मिलियन टन के घरेलू कोयला आधारित संयंत्रों में स्टॉक बनाने की योजना बना रहा है। यह (मंत्रालय) के पास स्टॉक का निर्माण जारी रखने की योजना है ताकि 31 मार्च 2023 के अंत तक, थर्मल पावर प्लांट्स (टीपीपी) का स्टॉक 45 मिलियन टन तक बढ़ जाए। आगे पिटहेड पर कोयले के स्टॉक को बढ़ाने की योजना है। औसत रेक प्रति दिन उपलब्धता में वृद्धि कोयले की अधिक मात्रा के परिवहन और बिजली संयंत्रों में स्टॉक के निर्माण में मदद कर रही है।