सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 47.78 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 39404.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.90 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 11800.40 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो एशियन पेंट्स, एल एंड टी, टाइटन कंपनी, आईसीआईसीआई बैंक और एम एंड एम के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो इंफ्रा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें मेटल, ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 53.67 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39505.74 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 58.60 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11881.90 के स्तर पर था।
शुक्रवार को 39452.07 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 289.26 अंकों की गिरावट के साथ 39452.07 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.70 अंकों की गिरावट के साथ 11823.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी बदलाव के खुला। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 69.80 के स्तर पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को भी रुपया 69.80 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।