फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में रौनक बरकरार, सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी, निफ्टी 12,000 के पार

Wed, 05 Feb 2020 11:06 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ खुला। वहीं निफ्टी फिर से 12,000 अंक के पार पहुंच गया।

विज्ञापन


बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर खुला और जल्द ही इसमें और तेजी देखी गई। सुबह सवा दस बजे यह 202.56 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर 40,991.94 पर था।इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सुबह सवा दस बजे 59.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,039.20 पर कारोबार कर रहा था।

पिछले सत्र के कारोबार में मंगलवार को सेंसेक्स 40,789.38 पर और निफ्टी 11,979.65 पर बंद हुआ था। ब्रोकरों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, रुपये की मजबूती और अन्य एशियाई बाजारों में सुधार का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। इसके अलावा घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों के सकारात्मक रहने का असर भी बाजार की धारणा पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 366.21 करोड़ रुपये की लिवाली की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें