फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी में मामूली बढ़त

Tue, 13 Oct 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार
विज्ञापन

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 60.76 अंक यानी 0.15 फीसदी नीचे 40533.04 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.03 फीसदी यानी 3.70 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11934.65 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफोसिस, विप्रो, सिप्ला, एशियन पेंट्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर खुले। वहीं एक्सिस बैंक, ग्रासिम, गेल, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों की शुरुआत गिरावट पर हुई।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ खुले। इनमें फार्मा, मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 3.39 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के बाद 40597.19 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 18.30 अंक यानी 0.15 फीसदी ऊपर 11949.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन लगातार आठवें कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 84.31 अंक ऊपर 40593.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.14 फीसदी (16.75 अंक) की बढ़त के साथ 11930.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 287.59 अंक यानी 0.71 फीसदी ऊपर 40797.08 के स्तर पर हुई थी और निफ्टी 0.67 फीसदी यानी 80.05 अंकों की बढ़त के साथ 11829.70 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें