फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: बाजार में लौटी रौनक, 358 अंक उछला सेंसेक्स, पर अब भी 37000 के नीचे

Fri, 25 Sep 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज गिरावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 358.91 अंक यानी 0.98 फीसदी ऊपर 36912.51 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.79 फीसदी यानी 85.20 अंकों की बढ़त के साथ 10890.75 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में रही खरीदारी
वैश्विक संकेतों की बात करें, तो कल के कारोबार में अमेरिका के डाउ जोंस में 52.31 अंकों यानी 0.20 फीसदी की तेजी रही और यह 26,815 के स्तर पर बंद हुआ। नैसडैक में 39.28 अंकों यानी 0.37 फीसदी तेजी रही और यह 10,672 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 9.67 अंकों यानी 0.30 फीसदी तेजी रही और यह 3,247 के स्तर पर बंद हुआ। आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एम एंड एम, पावर ग्रिड, रिलायंस, सिप्ला और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ओएनजीसी, एनटीपीसी, एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 438.29 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के बाद 36991.81 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 104.85 अंक यानी 0.97 फीसदी ऊपर 10910.40 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 2.96 फीसदी की गिरावट के साथ 1114.82 अंक नीचे 36553.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.93 फीसदी (326.30 अंक) की गिरावट के साथ 10805.55 के स्तर पर बंद हुआ था। सत्र के अंत में बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 152.71 लाख करोड़ रुपये से घटकर 148.98 लाख करोड़ रुपये रह गया था।

गुरुवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
विदेशी कोषों की निकासी से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 487.43 अंक (1.29) फीसदी नीचे 37180.99 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 135.50 अंक (1.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 10996.35 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 545.15 अंक नीचे 37123.27 पर और निफ्टी 156.85 अंक नीचे 10975 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें