फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरिफ महंगा करने के एलान के बाद वोडाफोन आइडिया व एयरटेल के शेयर में बढ़त

Tue, 19 Nov 2019 11:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 104.22 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 40,388.41 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 29.45 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,913.95 के स्तर पर खुला। मंगलवार को वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल के शेयर में उछाल देखने को मिला।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को भारती एयरटेल, इंफ्राटेल, ग्रासिम, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, यस बैंक और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें गेल, जी लिमिटेड, यूपीएल, वेदांता लिमिटेड, टीसीएस, हिंदुस्तान युनिलीवर, टीसीएस, बजाज ऑटो, कोल इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर शामिल हैं।

वोडाफोन आइडिया के शेयर में उछाल

मंगलवार सुबह 11:20 बजे वोडाफोन आइडिया के शेयर में 26.97 फीसदी यानी 1.20 अंक की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद यह 5.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 4.85 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 4.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

भारती एयरटेल के शेयर में भी आई बढ़त

मंगलवार सुबह 11:20 बजे भारती एयरटेल के शेयर में 6.04 फीसदी यानी 24.70 अंक की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद यह 433.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 426.90 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 409.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

इसलिए आई बढ़त

सोमवार को वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने टैरिफ में वृद्धि का एलान किया था। एयरटेल ने अपने एक बयान में कहा था कि एक दिसंबर से उसके भी टैरिफ प्लान महंगे होंगे। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मंगलवार को एफएमसीजी, मेटल और मीडिया  लाल निशान पर खुले। वहीं फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल, आईटी और ऑटो हरे निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 171.17 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 40,455.36 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 34.95 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 11,919.45 के स्तर पर था। 

71.91 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया सात पैसे की गिरावट के बाद 71.91 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.84 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 102.28 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 40,458.97 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 26.70 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 11,922.15 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को 40,284.19 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 72.50 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के बाद 40,284.19 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.20 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के बाद 11,894.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें