फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Share Market Today: शेयर बाजार: सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी, निफ्टी 11,200 के पार

Thu, 30 Jul 2020 09:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : File
विज्ञापन

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 200.72 अंक यानी 0.53 फीसदी ऊपर 38271.85 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.44 फीसदी यानी 49.80 अंकों की बढ़त के साथ 11252.70 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डॉक्टर रेड्डी, जी लिमिटेड, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हीरो मोटोकॉर्प और यूपीएल की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, ग्रासिम, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा स्टील और रिलायंस के शेयर गिरावट पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, रियल्टी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 191.70 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 38262.83 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 51.45 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 11254.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 421.82 अंक नीचे 38071.13 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.90 फीसदी नीचे 102.10 अंकों की गिरावट के साथ 11198.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

बुधवार को सपाट स्तर पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 20.32 अंक यानी 0.05 फीसदी ऊपर 38513.27 के स्तर पर खुला और निफ्टी 0.06 फीसदी यानी 6.85 अंकों की गिरावट के साथ 11293.70 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें