फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में गिरावट जारी, 37,000 के भी नीचे खुला सेंसेक्स

Fri, 02 Aug 2019 09:40 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार
  • 191.90 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 36826.42 के स्तर पर खुला
  • 55.60 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10924.40 के स्तर पर खुला
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 191.90 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 36826.42 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 55.60 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10924.40 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, वोडाफोन आईडिया, हीरो मोटो, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं भारती एयरटेल, आईओसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें फार्मा, मेटल, इंफ्रा, ऑटो, एनर्जी और एफएमसीजी शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 141.26 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 36877.06 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 76.60 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10903.40 के स्तर पर था। 

69.25 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 69.25 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 69.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 212.12 अंकों की गिरावट के साथ 37269 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो 63.40 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11054.60 के स्तर पर खुला था। फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती के चलते गुरुवार को शेयर बाजार में खुलते ही भारी गिरावट आई थी। 

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 462.80 अंकों की गिरावट के बाद 37018.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 138 अंकों की गिरावट के बाद 10980 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें