फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: आज फिर बढ़त पर हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स ने छुआ 38,400 का आंकड़ा

Fri, 14 Aug 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी आज
विज्ञापन

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 110.97 अंक यानी 0.29 फीसदी ऊपर 38421.46 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.31 फीसदी यानी 34.85 अंकों की बढ़त के साथ 11335.30 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एल एंड टी, इंफ्राटेल, गेल, बीपीसीएल, टीसीएस, डॉक्टर रेड्डी, विप्रो, अडीणी पोर्ट्स, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, मारुति और पावर ग्रिड लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 122.45 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 38432.94 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 52.85 अंक यानी 0.47 फीसदी ऊपर 11353.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 59.14 अंक नीचे 38310.49 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.07 फीसदी नीचे 7.95 अंकों की गिरावट के साथ 11300.45 के स्तर पर। 

गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 21.95 अंक यानी 0.06 फीसदी ऊपर 38391.58 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी की 0.16 फीसदी यानी 17.80 अंकों की बढ़त के साथ 11326.20 के स्तर पर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें