फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: शेयर बाजार: 75 अंक लुढ़का सेंसेक्स, मामूली गिरावट पर निफ्टी की शुरुआत

Fri, 11 Sep 2020 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज गिरावट
विज्ञापन

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 75.46 अंक यानी 0.19 फीसदी नीचे 38764.86 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.11 फीसदी यानी 12.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11437.15 के स्तर पर खुला। मालूम हो कि शेयर बाजारों में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को आए उछाल से निवेशकों की पूंजी 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई थी। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी लाइफ, यूपीएल, हिंडाल्को, यूपीएल और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, मेटल, ऑटो और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत लाल निशान पर हुई। इनमें पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 24.85 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद 38865.17 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 1.45 अंक यानी 0.01 फीसदी नीचे 11447.80 के स्तर पर था

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
सेंसेक्स गुरुवार को 646.40 अंक यानी 1.69 फीसदी बढ़कर 38,840.32 अंक पर बंद हुआ। इसके चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 2,20,928.11 करोड़ रुपये बढ़कर 1,55,21,743.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में 1,789 के शेयरों के मूल्य में बढ़त, 922 के शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 165 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित रहे। 

गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 269.92 अंक या 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 38,463.84 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.05 अंक या 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 11,351.05 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें