फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2020 से पहले लुढ़का बाजार, 300 अंकों की गिरावट पर कारोबार कर रहा सेंसेक्स

Thu, 30 Jan 2020 02:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गुरुवार को बजट 2020 से पहले शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।
  • दोपहर दो बजे सेंसेक्स 308.98 अंकों की गिरावट के बाद 40,889.68 के स्तर पर था। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.41 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बजट 2020 से पहले शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोपहर दो बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 308.98 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के बाद 40,889.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 101.90 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के बाद 12,027.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट एक फरवरी 2020 को पेश होगा। वहीं आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को आएगा।

41,066.85 पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 131.81 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 41,066.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 35.20 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 12,094.30 के स्तर पर खुला था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईओसी, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, ग्रासिम, यूपीएल, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, यस बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले इंडिया, अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस, कोटर महिंद्रा बैंक और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले। वहीं आईटी, रियल्टी, फार्मा और ऑटो हरे निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 181.48 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद 41,380.14 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 18.25 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के बाद 12,147.75 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.41 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 16 पैसे की गिरावट के बाद 71.41 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार 

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 231.80 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के बाद 41,198.66 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 73.70 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के बाद 12,129.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

बुधवार को बढ़त के साथ हुई थी बाजार की शुरुआत

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 213.72 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 41,180.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 66.05 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के बाद 12,121.85 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें