फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों टूटे

Wed, 26 Jun 2019 09:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 63.84 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के बाद 38371.10 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.30 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 11779.20 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, इंडसइंड बैंक, यूपीएल, एचडीएफसी, टाइटन कंपनी और मारुति सुजुकी के स्टॉक्स शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 8.53 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39426.41 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 28.70 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11767.80 के स्तर पर था। 

69.32 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 69.40 के स्तर पर खुला। इससे पहले मंगलवार को रुपया 69.34 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

मंगलवार को लाल निशान पर खुला था बाजार

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 137.85 अंकों की गिरावट के बाद 38985.11 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.50 अंकों की गिरावट के साथ 11658.20 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 311.98 अंकों की बढ़त के साथ 39434.94 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96.80 अंकों की बढ़त के बाद 11796.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें