फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार, निफ्टी 11,000 के नीचे

Thu, 29 Aug 2019 09:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला
  • 151.90 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 37,299.94 के स्तर पर खुला
  • 47.60 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10,998.50 के स्तर पर खुला
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 151.90 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 37,299.94 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 47.60 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,998.50 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, सिप्ला, पावर ग्रिड और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टीसीएस, इंफोसिस और डीएचएफएल शामिल है। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 16.75 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,468.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 46 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,000.10 के स्तर पर था। 

71.90 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के बाद 71.90 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.77 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 45.94 अंकों की गिरावट के बाद 37,595.33 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 16.90 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11,088.50 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 189.43 अंकों की गिरावट के बाद 37,451.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 59.30 अंकों की गिरावट के बाद 11,046.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें