फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट पर कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे टूटा

Tue, 12 May 2020 02:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 374.31 अंक नीचे 31186.91 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 102.50 अंक नीचे 9136.70 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.46 PM -
सेंसेक्स में 63.06 अंक (0.52 फीसदी) की गिरावट देखी गई और यह 31398.16 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 36.80 अंक (0.40 फीसदी) नीचे 9202.40 के स्तर पर है।
1.27 PM - बीएसई के सेंसेक्स में 492 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 31069.22 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 127.95 अंक गिरकर 9111.25 के स्तर पर पहंच गया है।
विज्ञापन

12.36 PM - 537.26 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 31023.96 पर और 160.30 अंक गिरकर निफ्टी 9078.90 पर पहुंच गया है। 
11.51 AM - सेंसेक्स में 662.26 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 31000 के नीचे 30898.96 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 183.50 अंक गिरकर 9055.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
10.39 AM - 501.13 अंक नीचे सेंसेक्स 31060.09 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी की बात करें तो 131 अंकों की गिरावट के बाद यह 9108.20 के स्तर पर है।
9.44 AM - सेंसेक्स में 431.09 अंक (1.37 फीसदी) की गिरावट देखी गई और यह 31130.13 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 120.25 अंक (1.30 फीसदी) नीचे 9118.95 के स्तर पर है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे टूटा
भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे टूट कर 75.95 के स्तर पर आ गया। विदेश में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के कारण रुपये पर दबाव देखने को मिला। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा ने कमजोर शुरुआत की। इस दौरान घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली और देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं। रुपया 75.89 पर खुला और अपनी जमीन खोते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.95 तक गिर गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.73 पर बंद हुआ था। 

रिलायंस सिक्योरिटीज ने कहा कि, 'निवेशक अर्थव्यवस्था को जल्द खोलने के लिए सतर्क हैं, क्योंकि इससे कोविड-19 संक्रमण दोबारा बढ़ सकता है। इस कारण मंगलवार सुबह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अधिकांश एशियाई मुद्राओं की गिरावट आई।' घरेलू मोर्चे पर बाजार प्रतिभागी मंगलवार को आने वाले मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकड़ों पर नजर रखेंगे।    

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 109.33 अंक नीचे 24,222.00 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 71.02 अंक ऊपर 9,192.34 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.01 फीसदी बढ़त के साथ 0.39 अंक ऊपर 2,930.19 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 7.59 अंक नीचे 2,887.21 पर बंद हुआ था। वहीं फ्रांस, जर्मनी और इटली के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी 
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शेयर बाजार पर इसका असर देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, जिनमें 46,008 सक्रिय हैं, 22,455 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज डॉक्टर रेड्डी, नेस्ले, आईओसी, सन फार्मा और सिप्ला के शेयर की शुरुआत तेजी के साथ हुई। वहीं एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, श्री सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज ऑटो लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट गिरावट पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 218.29 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के बाद 31342.93 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 70.35 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के बाद 9168.85 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 441.51 अंक ऊपर 32084.21 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 1.28 फीसदी की तेजी के साथ 118.40 अंक ऊपर 9369.90 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन


सोमवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को दिनभर की सारी बढ़त गंवाकर शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 81.48 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 31561.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12.30 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 9239.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें