फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Today: मामूली बढ़त पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले 71.37 के स्तर पर खुला रुपया

Tue, 28 Jan 2020 11:18 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला है। 
  • सेंसेक्स 86.25 अंकों की बढ़त के बाद 41,241.37 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.37 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
Stock Market - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 86.25 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 41,241.37 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.95 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,128.95 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी, यस बैंक, यूपीएल, ग्रासिम, टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईओसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, इंफ्राटेल, विप्रो, टीसीएस और हिंदुस्तान युनिलीवर के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, एफएमसीजी और मेटल लाल निशान पर खुले। वहीं रियल्टी, मीडिया, फार्मा, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 144.56 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 41,299.68 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 29.10 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 12,148.10 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.37 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया सात पैसे की बढ़त के बाद 71.37 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.44 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार 

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 458 अंकों की गिरावट के साथ 41,155.12 और निफ्टी 129.25 अंक गिरकर 12,119.00 पर बंद हुआ था। निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान और 39 शेयर लाल निशान में बंद हुए थे। सोमवार को सेंसेक्स दिनभर के कारोबार के दौरान 41,516.27 अंक के उच्चतम स्तर तक गया था। वहीं एक बार यह गिरकर 41,122.48 अंक के स्तर तक कारोबार करते पाया गया था। 

सोमवार को गिरावट के साथ हुई थी बाजार की शुरुआत

पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। कोरोनावायरस की चिंता से वैश्विक बाजारों के कमजोरी के साथ बंद होने से सेंसेक्स 235 अंक गिर गया था। वहीं रुपये में भी 19 पैसे की कमजोरी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 41,380 के नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई का निफ्टी करीब 75 अंक की कमजोरी के साथ 12,175 के नीचे कारोबार कर रहा था। रियल्टी को छोड़ कर बाजार में चौतरफा दबाव नजर आ रहा था। जबकि ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा और मेटल सभी इंडेक्स लाल निशान में थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें