गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 29.48 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 40,145.54 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.20 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 11,850.65 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को इंफोसिस, वेदांता लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, यस बैंक, जी लिमिटेड, टाइटन, अडाणी पोर्ट्स और मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यूपीएल, इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईओसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और ब्रिटानिया के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो गुरुवार को एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक और मेटल लाल निशान पर खुले। वहीं आईटी, मीडिया, ऑटो और रियल्टी हरे निशान पर खुले।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 63.87 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 40,178.93 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 18.30 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के बाद 11,858.75 के स्तर पर था।
72.07 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 72.07 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 72.09 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को 40,116.06 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के कमजोर आंकड़ों, जीडीपी की चिंताओं और अमेरिका व चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर असमंजस के चलते सेंसेक्स में 229 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई थी, जिसके बाद यह 40,116.06 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ 11,840.45 के स्तर पर बंद हुआ था।