फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रुपये में आई बढ़त, सेंसेक्स-निफ्टी भी उछले

Fri, 15 Nov 2019 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 115.49 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 40,401.97 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.45 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 11,916.55 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को एसबीआई, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, गेल, यूपीएल, यस बैंक, टाटा स्टील, वेदांता लिमिटेड, एम एंड एम और मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें आईओसी, सिप्ला, ग्रासिम, बीपीसीएल, टीसीएस, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और ब्रिटानिया के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल, आईटी, मीडिया और ऑटो शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 121.72 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के बाद 40,408.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 11,904.20 के स्तर पर था। 

71.79 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 18 पैसे की बढ़त के बाद 71.79 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.97 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 29.48 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 40,145.54 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 10.20 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 11,850.65 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को 40,286.48 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशार पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 170.42 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 40,286.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 30 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,870.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें