फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI के महत्वपूर्ण एलानों के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

Fri, 27 Mar 2020 01:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आर्थिक पैकेज के एलान के बाद शेयर बाजार बढ़त पर खुला।
  • सेंसेक्स 927.95 अंक बढ़कर 30,874.72 के स्तर पर खुला।
  • एनएसई का निफ्टी 326.40 अंक के उछाल के साथ 8967.85 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 927.95 अंक यानी 3.10 फीसदी की बढ़त के साथ 30,874.72 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 326.40 अंक यानी 3.78 फीसदी की बढ़त के साथ 8967.85 के स्तर पर खुला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। आज भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आम जनता को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण एलान किए। इसके बाद से ही बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन




दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
1.35 PM -
बीएसई का सेंसेक्स 326.09 अंक गिरकर 29620.68 पर है। एनएसई का निफ्टी 83.50 अंक (0.97 फीसदी) गिरकर 8557.95 के स्तर पर है।
11.11 AM - शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 302.43 अंक गिरकर 1.01 फीसदी पर है। वहीं निफ्टी 13.80 अंक गिरकर 8627.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
10.39 AM - बीएसई का सेंसेक्स 1091.31 अंक बढ़कर 31038.08 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में भी उछाल देखा जा रहा है। निफ्टी 367.10 अंक बढ़कर 9008.55 के स्तर पर है।
विज्ञापन


आरबीआई ने किए ये एलान
आम जनता को लॉकडाउन के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने महत्वपूर्ण एलान किए। उन्होंने जनता के लिए सभी तरह के लोन सस्ते किए। रेपो रेट में कटौती से आपकी ईएमआई घटेगी। साथ ही तीन महीने तक ईएमआई देने में राहत का भी एलान किया गया।

शुरुआती कारोबार में इसलिए आई थी तेजी
गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बड़े एलान किए। उन्होंने एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। किसानों, मनरेगा मजदूर, महिलाओं, पीएफ खाताधारकों, आदि को राहत दी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब भूखा ना रहे। 

ऐसा रहा वैश्विक बाजारों का हाल
गुरुवार को अमेरिकी बाजार के साथ ही दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी गई। डाउ जोंस 6.38 फीसदी की बढ़त के साथ 1,351.62 अंक ऊपर 22,552.20 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 5.60 फीसदी बढ़त के साथ 413.24 अंक ऊपर 7,797.54 पर बंद हुआ। एसएंडपी 6.24 फीसदी बढ़त के साथ 2,630.07 पर बंद हुए। फ्रांस के CAC 40 2.51 फीसदी बढ़त के साथ 4,543.58 अंको पर बंद हुआ।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज इंडसइंड बंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिन्सर्व, आईसीआईसीआई बैंक, यूपीएल, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एचडीएफसी और जी लिमिटेड के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं भारती एयरटेल, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, मेटल, फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में रुपया 13 पैसे मजबूत
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे सुधरकर 74.69 पर खुला। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रोत्साहन पैकेज के एलान और शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के साथ खुलने से निवेशकों की धारणा में सुधार देखा गया। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 75.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

अमेरिकी सीनेट ने बचाव पैकेज को मंजूरी दी
अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को देश के अब तक के सबसे बड़े बचाव पैकेज को मंजूरी दी। कोरोना वायरस के कारण खराब हो रही अर्थव्यवस्था, खस्ताहाल अस्पताल और संकट से जूझ रहे अमेरिकियों के लिए दो हजार अरब डॉलर के पैकेज को अनुमति दी गई है। इससे वैश्विक बाजार में सुधार देखा गया था, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 801.04 अंक यानी 2.67 फीसदी की बढ़त के बाद 30747.81 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 307.65 अंक यानी 3.56 फीसदी की बढ़त के बाद 8949.10 के स्तर पर था। 

तीन दिनों से हरे निशान पर बंद हो रहा है बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1410.99 अंक यानी 4.94 फीसदी की बढ़त के साथ 29946.77 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 323.60 अंक यानी 3.89 फीसदी की बढ़त के साथ 8641.45 के स्तर पर बंद हुआ था। लगातार तीसरे दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ। 24 और 25 मार्च को आई तेजी से निवेशकों की दौलत में 6,63,240.78 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी आई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें