फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक पैकेज की घोषणा से बाजार में बहार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Wed, 13 May 2020 02:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
  • पैकेज की घोषणा का असर शेयर बाजार में साफ दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत जोरदार उछाल के साथ हुई।
  • सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। 
  • वैश्विक शेयर बाजारों की बात करें, तो मंगलवार को इनमें गिरावट देखने को मिली थी। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का एलान किया, जिससे सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार उछाल के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3.48 फीसदी की बढ़त के साथ 1093.17 अंक ऊपर 32464.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.43 फीसदी के उछाल के साथ 315.85 अंक ऊपर 9512.40 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.07 PM -
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। सेंसेक्स 710.49 अंक बढ़कर 32081.61 के स्तर पर पहुंच चुका है। जबकि निफ्टी 225.65 अंक ऊपर 9422.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
1.19 PM - शेयर बाजार में थोड़ी बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 600.61 अंक बढ़कर 32000 के नीचे 31971.73 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 175.45 अंक बढ़कर 9372 के स्तर पर है।
विज्ञापन

12.27 PM - 723.48 अंकों की तेजी के बाद सेंसेक्स 32094.60 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी 206.60 अंकों की तेजी के साथ 9403.15 पर है।
12.08 PM - बीएसई के सेंसेक्स में 719.13 अंकों का उछाल देखा गया और यह 32090.25 के स्तर पर है। एनएसई का निफ्टी 207.15 अंक बढ़कर 9403.70 के स्तर पर पहुंच गया।
11.01 AM - शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला लगातार जारी है। सेंसेक्स में 2.39 फीसदी यानी 750.83 अंकों की तेजी देखी गई और यह 32121.95 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी की बात करें, तो यह 2.27 फीसदी यानी 208.90 अंक ऊपर 9405.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
10.29 AM - सेंसेक्स में 703.26 अंकों का उछाल देखा गया और यह 32074.38 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी की बात करें, तो यह 195.80 अंक ऊपर 9392.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
9.41 AM - 633.02 अंक (2.02 फीसदी) की तेजी के साथ सेंसेक्स 32004.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 194.05 अंक (2.11 फीसदी) के उछाल के साथ 9390.60 के स्तर पर है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे मजबूत 
बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे मजबूत होकर 75.30 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के आर्थिक राहत की घोषणा से निवेशकों की भावनाएं मजबूत हुईं। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत से भी स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.31 पर खुला और फिर थोड़ी बढ़ दर्ज कर 75.30 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे की मजबूती को दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.51 पर बंद हुआ था।

अर्थव्यवस्था के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा 
पीएम मोदी ने कहा, कोरोना संकट के बीच मैं विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं। ये पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं और आज जिस पैकेज का एलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है। ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 फीसदी है। 
उन्होंने कहा, इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा। 20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पूरा करने के लिए इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी सभी पर बल दिया गया है।

यह भी पढ़ें: क्या डेट योजनाएं हो सकती हैं बंद, निवेशकों की सहमति जरूरी

वैश्विक शेयर बाजारों का हाल
वैश्विक शेयर बाजारों की बात करें, तो मंगलवार को इनमें गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 457.21 अंक नीचे 23,764.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 2.06 फीसदी गिरावट के साथ 189.79 अंक नीचे 9,002.55 पर बंद हुआ। एसएंडपी 2.05 फीसदी गिरावट के साथ 60.20 अंक नीचे 2,870.12 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 5.26 अंक नीचे 2,886.30 पर बंद हुआ था। साथ ही फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि इस बीच इटली के बाजार में तेजी देखी गई।

इन कंपनियों के शेयर बढ़त पर खुले

  • रिलायंस (1.44 फीसदी)
  • बजाज ऑटो (0.96 फीसदी)
  • बजाज फिन्सर्व (0.87 फीसदी)
  • पावर ग्रिड (0.67 फीसदी)
  • विदांता लिमिटेड (0.51 फीसदी)
  • आईसीआईसीआई बैंक (0.50 फीसदी)
  • टाटा स्टील (0.47 फीसदी)
  • जी लिमिटेड (0.39 फीसदी)
  • डॉक्टर रेड्डी (0.31 फीसदी)
  • एम एंड एम (0.31 फीसदी)

इन कंपनियों के शेयर गिरावट पर खुले

  • हिंडाल्को (-0.29 फीसदी)
  • विप्रो (-0.29 फीसदी)
  • टेक महिंद्रा (-0.23 फीसदी)
  • एक्सिस बैंक (-0.17 फीसदी)
  • एचडीएफसी (-0.13 फीसदी)
  • अल्ट्राटेक सीमेंट (-0.10 फीसदी)
  • इंफोसिस (-0.09 फीसदी)
  • टीसीएस (-0.08 फीसदी)
  • गेल (-0.06 फीसदी)
  • बीपीसीएल (-0.05 फीसदी)

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 1470.75 अंक यानी 4.69 फीसदी की बढ़त के बाद 32841.87 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 387.65 अंक यानी 4.22 फीसदी की बढ़त के बाद 9584.20 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 374.31 अंक नीचे 31186.91 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 102.50 अंक नीचे 9136.70 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन


मंगलवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को भी दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 190.10 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 31371.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 9196.55 के स्तर पर बंद हुआ था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें