फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध सुलझता देख रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Tue, 17 Dec 2019 09:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120.10 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 41,058.82 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.80 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 12,090.75 के स्तर पर खुला। इसके बाद सुबह 10:50 बजे सेंसेक्स में 294.76 अंक यानी 0.72 फीसदी का उछाल देखा गया, जिसके बाद ये 41,233 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 81.80 अंक यानी 0.68 फीसदी की तेजी के बाद 12,135.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध सुलझता देख बाजार में तेजी आई है। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यस बैंक, वेदांता लिमिटेड, सिप्ला, टाटा स्टील, मारुति, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और विप्रो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें सन फार्मा, गेल, एनटीपीसी, एचडीएफसी, आईओसी, ओएनजीसी, इंफ्राटेल, टीसीएस, पावर ग्रिड और बजाज ऑटो के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, रियल्टी, फार्मा, मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 113.64 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 41,052.36 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 28.50 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 12,082.45 के स्तर पर था। 

70.95 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 70.95 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 102.27 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 41,111.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 35.45 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 12,122.15 के स्तर पर खुला था।

सोमवार को 40,938.72 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 70.99 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 40,938.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 26 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 12,060.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें