सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 75.48 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 38058.22 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 18.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11349.80 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो यूपीएल, जी एंटरटेनमेंट, एल एंड टी, एचयूएल, ओएनजीसी, बजाज फिन्सर्व, कोल इंडिया और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें मारुति सुजुकी, सिप्ला, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक और एम एंड एम फाइनेंशल के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो बुधवार को मेटल, एफएमसीजी और इंफ्रा हरे निशान पर खुले। वहीं आईटी गिरावट के साथ खुला।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 43.84 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38026.58 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 18.10 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11312.90 के स्तर पर था।
69.09 के स्तर पर खुला रुपया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 69.09 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 68.94 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को सेंसेक्स 48 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 37,983 के स्तर पर और निफ्टी 15 अंकों की कमजोरी के साथ 11,331 पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स ने आधा फीसदी की कमजोरी और स्मॉलकैप इंडेक्स ने आधी फीसदी की तेजी दर्ज की गई।