फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी गिरावट के बाद बुधवार को सपाट स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 36,600 के ऊपर

Wed, 04 Sep 2019 10:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारी गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला
  • 45.10 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 36,608.01 के स्तर पर खुला
  • वहीं 20.70 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,818.60 के स्तर पर खुला
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 45.10 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 36,608.01 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 20.70 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,818.60 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गेल, ब्रिटानिया, जी एंटरटेनमेंट, वेदांता, एम एंड टी, हीरो मोटोकॉर्प और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, यस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा शामिल है। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बैंक और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, एफएमसीजी और इंफ्रा शामिल है। 

72.18 के स्तर पर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 21 पैसे की बढ़त के साथ 72.18 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 72.39 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 350 अंकों की गिरावट के बाद 36,982 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 100.15 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10923.10 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 769.88 अंक यानी 2.06 फीसदी की गिरावट के बाद 36,562.91 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 225.40 अंक यानी 2.04 फीसदी की गिरावट के बाद 10,797.90 के स्तर पर बंद हुआ था। बैंक विलय की घोषणा से मंगलवार को बाजार प्रभावित हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें