फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी में 200 अंक की गिरावट

Mon, 02 Jun 2025 09:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले बीते शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 182.01 अंक या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 81,451.01 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 82.90 अंक या 0.33 फीसदी गिरकर 24,750.70 अंक पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं आज का हाल...
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी ने नकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और वैश्विक व्यापार चिंताओं के बीच बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार सुबह गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि विदेशी फंड की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 762.24 अंक लुढ़ककर 80,688.77 अंक पर आ गया। ऐसे ही एनएसई निफ्टी 212.25 अंक गिरकर 24,538.45 पर आ गया।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स फर्मों में एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील सबसे ज्यादा नुकसान में दिखे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और नेस्ले हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 6,449.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें