फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: ट्रंप के नए टैरिफ से बाजार बेहाल, व्यापार जंग की आशंकाओं से सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक

Wed, 09 Apr 2025 09:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को हुए भारी नुकसान में थोड़ी भरपाई मंगलवार को कर ली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ के एलान के बाद दुनियाभर के बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दिखी थी, इसके अगले दिन दुनियाभर के बाजार खुद को संभालते हुए दिखाई दिए थे। आइए जानते हैं शेयर बाजार का हाल...
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के एलान के बाद घोलू शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला। चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने से जुड़े ताजा अमेरिकी एलान के बाद तेज हुई व्यापार जंग की आशंकाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीते दिन शेयर बाजार की तेज रफ्तार ब्रेक लगाते हुए सेंसेक्स और निफ्टी नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 554.02 अंक गिरकर 73,673.06 अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 178.85 अंक गिरकर 22,357 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Asian share Market: ट्रंप के नए टैरिफ की वजह से लुढ़का वॉल स्ट्रीट, गिरावट की वजह से एशियाई शेयर बाजार भी सहमे

ऐसी रही बाजार की चाल
बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में गिरावट के बाद इसका अनुमान भी लगाया गया था। व्यापार जंग बढ़ने के बीच घरेलू निवेशकों की निगाह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले पर टिकी हुई थी। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 554.02 अंक गिरकर 73,673.06 अंक पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 178.85 अंक गिरकर 22,357 अंक पर कारोबार करता दिखा। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,994.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी सबसे ज्यादा पिछड़े हुए थे। पावर ग्रिड, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहे।



एशियाई आर अमेरिकी बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में टोक्यो का निक्केई 225 सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसके उलट शंघाई एसएसई कंपोजिट सूचकांक मामूली रूप से सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा था। टोक्यो का निक्केई 225 सूचकांक 3.63 प्रतिशत गिरा था। मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी नीचे बंद हुए थे।
 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन



बीते दिन का हाल
इससे पहले मंगलवार को एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी के बीच चौतरफा खरीदारी से सेंसेक्स 1,089 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ था। लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 50 पैसे की गिरावट के साथ 86.26 रुपये (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ था। पिछले तीन में महीने में यह रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स तीन दिन की गिरावट पर विराम लगाते हुए 1,089.18 अंक या 1.49 प्रतिशत उछलकर 74,227.08 अंक पर बंद हुआ था। इसके 29 शेयर लाभ में रहे। कारोबार के दौरान यह 1,721.49 अंक या 2.35 प्रतिशत चढ़कर 74,859.39 अंक पर पहुंच गया था। ऐसे ही एनएसई निफ्टी 374.25 अंक या 1.69 प्रतिशत बढ़कर 22,535.85 पर पहुंच गया था, जिससे तीन दिन से जारी गिरावट थम गई थी। कारोबार के दौरान बेंचमार्क 535.6 अंक या 2.41 प्रतिशत बढ़कर 22,697.20 पर पहुंच गया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें