फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में उठापटक जारी, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Fri, 30 May 2025 09:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 320.70 अंक चढ़कर 81,633.02 पर, जबकि निफ्टी 81.15 अंक बढ़कर 24,833.60 पर बंद हुआ था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 85.50 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं बाजार का आज का हाल...
विज्ञापन
बाजार का हाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 219 अंक गिरकर 81,414.02 पर जबकि निफ्टी 53.6 अंक गिरकर 24,780 पर आ गया। इससे पहले घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हरियाली लौटी थी। उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे थे।

विज्ञापन


बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को तेजी आई थी। ऐसा अमेरिकी अदालत की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ को रोकने के फैसले के बाद वैश्विक बाजारों में बने सकारात्मक महौल के कारण संभव हुआ था। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 320.70 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 81,633.02 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 504.57 अंक या 0.62 प्रतिशत चढ़कर 81,816.89 अंक पर पहुंच गया था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 81.15 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 24,833.60 अंक पर पहुंच गया था।
 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन



आईटी शेयरों में बिकवाली और एशियाई बाजारों में सुस्ती 
आईटी शेयरों और एशियाई बाजारों में सुस्ती के चलते बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू जीडीपी डेटा जारी होने से पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं। 

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पिछड़ती नजर आई। लार्सन एंड टुब्रो, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, नेस्ले, सन फार्मा और मारुति के शेयरों में तेजी देखी गई। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 884.03 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,286.50 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि स्थिर संस्थागत प्रवाह एफआईआई और डीआईआई दोनों सकारात्मक ट्रिगर्स की अनुपस्थिति में भी बाजार को स्थिर बनाए हुए हैं। यह अभी चलती रहेगी। निवेशकों को दो अलग-अलग बड़े रुझानों को समझना चाहिए, जो बाजारों पर भारी पड़ेंगे। एक- भारत के मैक्रो मजबूत हैं और सुधर रहे हैं। दूसरा- मैक्रो में यह सकारात्मक रुझान कॉर्पोरेट आय में परिलक्षित नहीं हो रहा है। यह बाजार के सीमित दायरे में चलने का मूल कारण है। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे बढ़कर 85.29 पर पहुंचा
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी फंडों की निरंतर आवक के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत होकर 85.29 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू इकाई 85.35 पर खुली और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 85.29 पर कारोबार करते हुए आगे बढ़ी। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 85.48 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें