दो दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 192.73 अंक के साथ 80,930.24 रहा। ऐसे ही एनएसई निफ्टी 9.55 अंक चढ़कर 24,552.05 रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 636.24 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 80,737.51 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 174.10 अंक या 0.70 फीसदी गिरकर 24,542.50 पर आ गया था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
क्या है विशेषज्ञों की राय?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजारों में सतर्कतापूर्ण तेजी वैश्विक संकेतों और घरेलू प्रवर्तकों से प्रभावित है। बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि व्यापार सौदों की घोषणा और इस सप्ताह के अंत में अमेरिका और चीन के बीच बातचीत की उम्मीदें बढ़ रही है। इससे व्यापार और टैरिफ पर दोनों देशों के बीच नरमी की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि टैरिफ संबंधी चिंताओं के बावजूद अमेरिकी बाजार लचीले बने हुए हैं। इन बाजारों में लगातार दूसरे सत्र में भी बढ़त दर्ज की गई है क्योंकि खुदरा निवेशक गिरावट पर खरीदारी जारी रखे हुए हैं।