फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 150 अंक उछला, निफ्टी 24600 के पार

Thu, 14 Aug 2025 09:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घरेलू शेयर में गुरुवार को तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 154.07 अंक चढ़कर 80,693.98 पर पहुंचा। ऐसे ही निफ्टी 45 अंक बढ़कर 24,664.35 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 87.49 पर आ गया।
विज्ञापन
बाजार का हाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में हरियाली दिखी। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। पिछले दिन की तेजी को जारी रखते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154.07 अंक चढ़कर 80,693.98 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 45 अंक बढ़कर 24,664.35 पर आ गया।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, मारुति और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे ज्यादा फायदे में दिखी। हालांकि, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और अदानी पोर्ट्स पिछड़ते नजर आए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,644.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,623.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


विज्ञापन


एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।  बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 65.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'बाजार डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन से मिलने वाले संकेतों की प्रतीक्षा करेगा।'
विज्ञापन


बीते दिन का हाल
इससे पहले बीते दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 304.32 अंक या 0.38 फीसदी चढ़कर 80,539.91 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 131.95 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 24,619.35 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें