फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को हरे और लाल निशान के बीच झूल रहे

Wed, 16 Apr 2025 09:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले बीते दिन लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बीएसई का सेंसेक्स 1,577.63 अंक या 2.10 फीसदी उछलकर 76,734.89 अंक पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 500 अंक या 2.19 फीसदी बढ़कर 23,328.55 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन की छुट्टियों के बाद बीते दिन रही बंपर तेजी घरेलू शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। शुरुआती दौर में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 165.3 अंक गिरकर 76,569.59 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 51.55 अंक गिरकर 23,277 अंक पर आ गया। हालांकि, यह गिरावट ज्यादा देर नहीं टिकी और जल्दी ही बाजार हरे निशान पर लौट आया। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर थमा नहीं और बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे और लाल निशान के बीच झूलते नजर आए।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन



ऐसी रही बाजार की चाल
अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव की वजह से वैश्विक बाजारों में सुस्ती जारी है। इस बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सपाट कारोबार करते दिखा। दो दिनों की तेज तेजी के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.3 अंक गिरकर 76,569.59 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 51.55 अंक गिरकर 23,277 अंक पर पहुंचा।
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस और इंफोसिस सबसे ज्यादा पिछड़ते दिखाई दिए। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक फायदे में कारोबार करते दिखे। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कई दिनों की बिकवाली के बाद खरीदार बन गए और उन्होंने मंगलवार को 6,065.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यह भी पढ़ें- Robert Vadra: 'मैं इन सबके लिए बहुत मजबूत', लगातार दूसरे दिन ईडी की पूछताछ से पहले बोले रॉबर्ट वाड्रा

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक, टोक्यो का निक्केई 225, शंघाई एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, '2 अप्रैल के जवाबी शुल्कों के कारण हुए नुकसान की भरपाई निफ्टी की ओर से करने के बाद बाजार का रुख सकारात्मक प्रतीत हो रहा है। बाजार में तूफान के बाद शांति का संकेत मिल रहा है, लेकिन निवेशकों को यह निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए कि बाजार में स्थिरता लौट आई है और यह आगे भी ऊपर की ओर बढ़ने के लिए तैयार है।'

यह भी पढ़ें- वक्फ कानून को सुप्रीम कोर्ट में किस आधार पर दी गई चुनौती? सुनवाई से पहले 10 बिंदुओं में समझिए सब कुछ

शुरुआती कारोबार में रुपया चढ़ा
विदेशी पूंजी के बड़े पैमाने पर प्रवाह, कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूत रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 85.54 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू इकाई 85.66 पर मजबूत खुली और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 85.54 पर कारोबार करते हुए आगे बढ़ी, जो पिछले बंद स्तर से 26 पैसे अधिक है। मंगलवार के सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 30 पैसे की बढ़त के साथ 85.80 पर बंद हुआ था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें