फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; लाल और हरे निशान के बीच झूलते दिखे सेंसेक्स-निफ्टी

Tue, 17 Jun 2025 09:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को हरियाली दिखी थी। पिछले हफ्ते के आखिरी दो कारोबारी दिनों में बीएसई बेंचमार्क में 1,396.54 अंक या 1.69% की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी में 422.8 अंक या 1.68% की गिरावट आई थी।
विज्ञापन
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को सपाट शुरुआत देखी गई। लाल निशान पर खुला बाजार हरे निशान पर भी आया, लेकिन यह हरियाली ज्यादा देर नहीं टिकी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 127.02 अंक गिरकर 81,669.13 पर आ गया, जबकि निफ्टी 55 अंक गिरकर 24,891.50 पर पहुंचा। ऐसे ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 85.96 पर खुला। 

विज्ञापन


इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच गिरावट
बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई, जबकि पिछले सत्र में इसमें तेजी दर्ज की गई थी। निवेशकों में इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के मद्देनजर सतर्कता इस गिरावट की वजह हो सकती है। विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशक इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दर के फैसले से पहले भी अलग-थलग रहना पसंद कर रहे हैं।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 127.02 अंक गिरकर 81,669.13 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 55 अंक गिरकर 24,891.50 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाइटन, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट पिछड़ते नजर आए। ऐसे ही कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और अदानी पोर्ट्स सबसे ज्यादा फायदे में रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,539.42 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,780.96 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।

यह भी पढ़ें- ED Summons Robert Vadra: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा की पेशी; पूछताछ के लिए ईडी ने भेजा था समन

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर देखे गए। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

4 कारोबारी दिनों के दौरान एफआईआई ने 8,080 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
ईरान-इजराइल संघर्ष के बढ़ने के बावजूद वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार स्थिर और लचीले हैं। बाजार के लचीलेपन में मुख्य योगदान खुदरा निवेशकों का है, जो बाजार में हर गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में उपयोग करते हैं। मूल्यांकन खुदरा निवेशकों को हतोत्साहित नहीं करते हैं। संघर्ष शुरू होने के बाद पिछले 4 कारोबारी दिनों के दौरान एफआईआई ने 8,080 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'मुख्य रूप से एसआईपी के माध्यम से निरंतर खुदरा फंड प्रवाह, डीआईआई को लगातार खरीदारी करने में सक्षम बना रहा है। एफआईआई की यह बिक्री डीआईआई की ओर से 19,800 करोड़ रुपये की खरीदारी से पूरी तरह से प्रभावित हुई है। '

बीते दिन का हाल
इससे पहले सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 677.55 अंक या 0.84 प्रतिशत उछलकर 81,796.15 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 227.90 अंक या 0.92 फसदी चढ़कर 24,946.50 पर पहुंच गया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें