फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को तेजी के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी बढ़त

Wed, 15 May 2019 10:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 116.55 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.50 अंकों की बढ़त के साथ खुला। तीन अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11151.65 के स्तर पर खुला। 

37435.08 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

116.55 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37435.08 के स्तर पर खुला। वहीं सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को 34.50 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11256.50 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और नेस्ले इंडिया के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और जेट एयरवेज के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें एफएमसीजी, बैंक, आईटी, एनर्जी और ऑटो भी शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर बाजार का हाल

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को प्री ओपन के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 230.29 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के बाद 37548.82 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.70 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के बाद 11269.70 के स्तर पर था। 

बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ खुला। इस बढ़त के बाद रुपया 70.34 के स्तर पर पहुंचा। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 70.44 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें