फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार तेजी के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, मजबूती के साथ खुला रुपया

Thu, 18 Apr 2019 09:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 106.15 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25.80 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। 

39381.79 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स 

106.15 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39381.79 के स्तर पर पहुंचा। बात अगर निफ्टी की करें तो 25.80 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11813 के स्तर पर पहुंचा। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों में आरआईएल, विप्रो, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, स्पाइस्जेट और एचडीएफसी बैंक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें इंफोसिस, जेट एयरवेज, और टीसीएस के स्टॉक्स शामिल रहे। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 133.08 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 39408.72 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 87.40 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के बाद 11874.60 के स्तर पर था।  

मंगलवार को शेयर बाजार ने बनाया था रिकार्ड

इससे पहले सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार ने नया रिकार्ड बनाया था। मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स में 369.80 अंकों की बढ़त हुई थी। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 96.80 अंकों की बढ़त देखी गई थी। इसके साथ ही सेंसेक्स 39275.64 के स्तर पर पहुंच गया था औऱ निफ्टी 11787.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 69.46 के स्तर पर खुला है। इससे पहले सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें