आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 59.14 अंक नीचे 38310.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.07 फीसदी नीचे 7.95 अंकों की गिरावट के साथ 11300.45 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, एल एंड टी, हिंडाल्को, टाइटन, इंफ्राटेल, अडाणी पोर्ट्स, हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, आईओसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सन फार्मा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी लाइफ, आईटीसी, गेल, पावर ग्रिज, एसबीआई, इंडसइंड बैंक और श्री सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बैंक, फाइनेंस सर्विस, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और फार्मा लाल निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, ऑटो, मीडिया, रियल्टी, एफएमसीजी और मेटल हरे निशान पर बंद हुए।
हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 21.95 अंक यानी 0.06 फीसदी ऊपर 38391.58 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 0.16 फीसदी यानी 17.80 अंकों की बढ़त के साथ 11326.20 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मामूली गिरावट आई थी। सेंसेक्स 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 37.38 अंक नीचे 38369.63 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.12 फीसदी नीचे 14.10 अंकों की गिरावट के साथ 11308.40 के स्तर पर।