फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 460 अंक की तेजी, निफ्टी 17600 के पार पहुंचकर बंद

Thu, 10 Feb 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark: भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक के नतीजे घोषित होने के बाद शेयर बाजार में उछाल आया और यह तेजी कारोबार के अंत तक जारी रही। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 460 अंक की बढ़त लेते हुए 58,926 के स्तर पर बंद हुआ।
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक के नतीजे घोषित होने के बाद शेयर बाजार में उछाल आया और यह तेजी कारोबार के अंत तक जारी रही। गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 460 अंक की बढ़त लेते हुए 58,926 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 142 अंकों की जोरदार तेजी लेते हुए 17,606 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स ने 213 अंक की उछाल के साथ 58,679 के स्तर पर, जबकि निफ्टी ने 67 अंक चढ़कर 17,541 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लगातार दूसरे दिन उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 657 अंक की तेजी के साथ 58,465 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी सूचकांक भी 197 अंक की बढ़त के साथ 17,463 के स्तर पर  बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें