फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 12,000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

Tue, 03 Dec 2019 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 126.72 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 40,675.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 54 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 11,994.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को बजाज ऑटो, बजाज फिन्सर्व, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, यस बैंक, इंफ्राटेल, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, वेदांता लिमिटेड, गेल और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो रियल्टी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, ऑटो, और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

गिरावट पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 52.66 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 40,749.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 23.20 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 12,025 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें