फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में मामूली गिरावट

Mon, 23 Dec 2019 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 38.88 अंकों की गिरावट के बाद 41,642.66 के स्तर पर बंद हुआ
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,266.15 के स्तर पर बंद हुआ
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 38.88 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 41,642.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.65 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 12,266.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को जी लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड, मारुति, एचडीएफसी, हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, इंफ्राटेल और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, एसबीआई, कोल इंडिया, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, मीडिया और आईटी हरे निशान पर बंद हुए।

गिरावट पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 88.91 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 41,592.63 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 27.45 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 12,244.35 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को 41,681.54 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 7.62 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के बाद 41,681.54 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12.10 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 12,271.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें