फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारी गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 335 अंक टूटा सेंसेक्स

Fri, 06 Dec 2019 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 334.44 अंक यानी 0.82 फीसदी की गिरावट के बाद 40,445.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 96.90 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के बाद 11,921.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को इंफ्राटेल, कोटक महंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, रिलायंस, एशियन पेंट्स, टीसीएस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, एसबीआई, जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, गेल, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, एम एंड एम और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, ऑटो, और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 103.80 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 40,883.39 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.65 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 12,043.05 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी सेंसेक्स 70.70 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 40,779.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.80 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 12,018.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें